बहराइच: दहेज के लिये विवाहिता को उतारा मौत के घाट, आठ लोगों पर लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार निवासी विवाहिता की ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति समेत आठ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के …

 बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार निवासी विवाहिता की ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति समेत आठ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम गोडहिया नंबर दो गांव निवासी विद्याराम पुत्र राजाराम ने कोतवाली में तहरीर दी है। विद्याराम का कहना है कि उसने अपनी बेटी निशा (25) का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव निवासी राम अवतार पुत्र हरी प्रसाद के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

शुक्रवार रात को ससुराल के लोगों ने निशा की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में शव फेंक दिया। आसपास के लोगों ने मायके सूचना दी। जिस पर मृतक महिला के पिता गांव पहुंचे।

उन्होंने पति के अलावा ससुर हरी प्रसाद, देवर बहादुर, काशीराम, पुत्तीलाल, बृजेश, सर्वेश और सास समेत आठ लोगों पर हत्या का कर शव जंगल में फेंक देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि विद्याराम की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में 22वीं मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, आत्महत्या और हत्या के बीच उल्झी पुलिस

संबंधित समाचार