राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण को दिशा दी: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया और कहा कि वह दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। गांधी ने ट्वीट किया, “मेरे पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया और कहा कि वह दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। गांधी ने ट्वीट किया, “मेरे पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक सहृदय एवं दयालु व्यक्ति थे और मेरे तथा प्रियंका के लिए एक ऐसे अद्भुत पिता थे जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का महत्व सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने उनके साथ जो समय बिताया उसे मैं बहुत याद करता हूं।”

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें राजीव गांधी देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्र की मजबूती के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार जनता के बीच रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव गांधी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर हंगामा, छात्रों ने किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार