बस्ती में अवैध टैक्सी स्टैंड के 4 संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में परिवह विभाग के बस स्टैंड के समीप अवैध तरीके से जबरन सवारियों से वसूली करने वाले अंगद गोस्वामी निवासी …

बस्ती। जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में परिवह विभाग के बस स्टैंड के समीप अवैध तरीके से जबरन सवारियों से वसूली करने वाले अंगद गोस्वामी निवासी डायरीडीहा भदेश्वर नाथ ,संतोष कुमार निवासी ग्राम पाकड़डार ,विशाल पाल निवासी ग्राम भुवर,मंटू निवासी ग्राम सबदेईया के विरुद्ध आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन लोगों द्वारा अवैध ढंग से टैक्सी चालकों से वसूली की जाती थी। पूरे जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही यह कार्रवाई हुयी है।

पढ़ें-देवरिया: बीडीओ सहित चार अन्य के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार