मध्य प्रदेश में बुजुर्ग की हत्या पर विपक्ष ने शिवराज सरकार पर बोला हमला, कांग्रेस नेता ने पूछा- आखिर प्रदेश में ये क्या हो रहा है
भोपल। मध्य प्रदेश के नीमच में एक कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को मुस्लिम समझकर पीटा गया, लेकिन बाद में पता चला कि उनका नाम भंवरलाल जैन है। वहीं इस लिंचिंग का आरोप बीजेपी नेता पर लगा है। इस घटना का मुख्य आरोपी बीजेपी नेता …
भोपल। मध्य प्रदेश के नीमच में एक कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को मुस्लिम समझकर पीटा गया, लेकिन बाद में पता चला कि उनका नाम भंवरलाल जैन है। वहीं इस लिंचिंग का आरोप बीजेपी नेता पर लगा है। इस घटना का मुख्य आरोपी बीजेपी नेता दिनेश कुशवाहा को ही बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अब विपक्ष के निशाने पर है। इस घटना पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर कहा कि आखिर प्रदेश में ये क्या हो रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ये मध्य प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है? सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या , गुना , महू , मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच ज़िले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या। सिवनी की तरह यहां भी आरोपी का जुड़ाव भाजपा से होना सामने आ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आख़िर कहां है , कब तक लोगों को यूं ही मारा जाता रहेगा? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है? सरकार का ध्यान तो सिर्फ़ इवेंट में है।”
ये भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर हंगामा, छात्रों ने किया प्रदर्शन
