रायबरेली: जिला कारागार में कैदियों को सिखाया गया योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिला कारागार में कैदियों की अनुशासित दिनचर्या में अब योग भी शामिल है। शनिवार को योग विशेषज्ञों द्वारा कैदियों को योग अभ्यास के साथ साथ इसके फायदे भी बताए गए। जिला कारागार रायबरेली में योग का आरंभ किया गया। जिसमें भारतीय योग संस्थान से सुरेश कुमार द्विवेदी एवं वेदांत आरोग्यं संस्थान से योग शिक्षक …

रायबरेली। जिला कारागार में कैदियों की अनुशासित दिनचर्या में अब योग भी शामिल है। शनिवार को योग विशेषज्ञों द्वारा कैदियों को योग अभ्यास के साथ साथ इसके फायदे भी बताए गए।

जिला कारागार रायबरेली में योग का आरंभ किया गया। जिसमें भारतीय योग संस्थान से सुरेश कुमार द्विवेदी एवं वेदांत आरोग्यं संस्थान से योग शिक्षक डॉ रवि प्रताप सिंह द्वारा कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों को योग का प्रशिक्षण व अभ्यास कराया गया । वेदांत आरोग्यं संस्थान की महिला योग प्रशिक्षक प्रियंका बिष्ट, प्रिया सिंह के द्वारा महिला बंदियों को योग का अभ्यास व प्रशिक्षण कराया गया। दोनों संस्थाओं के माध्यम से योग का अभ्यास का प्रशिक्षण निरंतर चलाया जाएगा। इसमें योग अभ्यास के साथ साथ योग से विभिन्न रोगों को दूर करने के गुर भी सिखाए जा रहे है।

एक स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्त्व भी कैदियों को बताया गया है। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कारागार के अधीक्षक अविनाश गौतम,जेलर सत्य प्रकाश, उपजेलर श्रीमती वंदना गौतम, वीरेंद्र कुमार सिंहएवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

पढ़ें-लखनऊ: मिलावटी पेट्रोल- डीजल के धंधे का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार