सरकार की मंशा गरीबों को राशन देने की नहीं : संजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुफ्त अथवा सस्ता खाद्यान्न लेने के लिये राशन कार्ड धारकों की पात्रता की शर्तों पर तंज कसते हुये आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने कहा कि नये नियम बताते हैं कि योगी सरकार की मंशा अब गरीबों को राशन देने की नहीं है। संजय सिंह ने शनिवार को कहा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुफ्त अथवा सस्ता खाद्यान्न लेने के लिये राशन कार्ड धारकों की पात्रता की शर्तों पर तंज कसते हुये आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने कहा कि नये नियम बताते हैं कि योगी सरकार की मंशा अब गरीबों को राशन देने की नहीं है।

संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि यूपी में सरकार गरीबों को दिया जा रहा राशन भी छीनने जा रही है। वो राशनकार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने में लगी है। प्रशासन की तरफ से मुनादी पिटवा कर राशन कार्ड धारकों को अपने कार्ड को सरेंडर करने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले ही गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है अब फ्री में मिलने वाला राशन के लिए भी उसको सरकार के बताए नियमों का पालन करना होगा नहीं तो उसको राशन मिलना बंद हो जाएगा। चुनाव के बाद भाजपा सरकार का बदलता रूप जनता बखूबी देख और समझ रही है।

आप नेता ने ट्वीट किया “लो कर लो बात, बाबा जी के राज में गौ पालन किया तो राशन कार्ड नहीं बनेगा। खबरदार, बिजली का बिल आता है क्या? राशन कार्ड नहीं बनेगा। राशन कार्ड चाहिये तो अंधेरे में रहो।” दिखावे और छलावे की राजनीति का एक और उदाहरण यूपी में भाजपा की सरकार दे रही है।

यह भी पढ़ें:-संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- BJP के शासनकाल में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना किया मुहाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म