योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब हर महीने की 21 तारीख को यूपी में होगा ‘प्लेसमेंट डे’
लखनऊ। मिशन रोजगार योजना के तहत लोगो को रोजगार से जोड़ने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार हर महीने की 21 तारीख को ‘प्लेसमेंट डे’ के तौर पर मनायेगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव रिकेश चौरसिया ने शनिवार को बताया कि योगी सरकार मिशन रोजगार के अंतर्गत लोगों को रोजगार से जोड़ने …
लखनऊ। मिशन रोजगार योजना के तहत लोगो को रोजगार से जोड़ने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार हर महीने की 21 तारीख को ‘प्लेसमेंट डे’ के तौर पर मनायेगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव रिकेश चौरसिया ने शनिवार को बताया कि योगी सरकार मिशन रोजगार के अंतर्गत लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों की आईटीआई मे रोजगार मेले तथा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन कर लोगो को रोजगार देने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस कड़ी में सेवायोजन, व्यावसायिक शिक्षा एवं एमएसएमई के संयुक्त प्रयास से अब हर महीने की 21 तारीख को प्लेसमेंट डे का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट डे का आयोजन प्रदेश की सभी आईटीआई में आयोजन किया जा रहा है। आज 21 मई को प्लेसमेंट डे का आयोजन में प्रदेश की सभी आईटीआई में आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न कम्पनियों ने प्रतिभाग कर लोगो का चयन किया गया।
रिकेश चौरसिया ने बताया कि आज आयोजित प्लेसमेट डे के आयोजन में लखनऊ मण्डल में 19 कम्पनियों ने प्रतिभाग कर 332 लोगो का चयन रोजगार के लिए किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ मण्डल में आईटीआई अलीगंज लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर तथा लखीमपुर खीरी में प्लेसमेट डे का आयोजन किया गया। इसी तरह मेरठ मण्डल में आयोजित प्लेसमेट डे के आयोजन में 20 कम्पनियों ने प्रतिभाग कर 354 लोगो का चयन किया।
यह भी पढ़ें:-योगी सरकार बनाएगी परिवार कार्ड, कोई परिवार नहीं रहेगा बेरोजगार!
