संभल : सोशल मीडिया पर कटाक्ष करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, किशोरी समेत छह घायल

संभल : सोशल मीडिया पर कटाक्ष करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, किशोरी समेत छह घायल

असमोली/संभल/अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई ढोल में सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कटाक्ष करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पहले तो दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। विवाद में एक किशोरी समेत छह लोग घायल हुए हैं। संघर्ष में दो लोगों को …

असमोली/संभल/अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई ढोल में सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कटाक्ष करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पहले तो दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। विवाद में एक किशोरी समेत छह लोग घायल हुए हैं। संघर्ष में दो लोगों को छर्रे भी लगे हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मवई ढोल निवासी राशिद पुत्र रजाहसन शनिवार को सुबह सात बजे गांव मदाला फतेहपुर में गेहूं पिसाने जा रहा था। उसे तीन दिन पहले हुए विवाद को लेकर प्रधान अरकान और उसके गुट के लोगों ने रास्ते में रोककर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद की सूचना राशिद के परिजनों को दी। राशिद पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर वहां आए गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। कुछ देर बाद पथराव शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से जमकर हमला किया। फिर दोनों पक्ष असलहे लेकर आ गए और फायरिंग शुरू कर दी। संघर्ष में राशिद पक्ष से राशिद, फरमान और तारिक घायल हुए हैं। तारिक को छर्रे लगे हैं।

वहीं वर्तमान प्रधान पक्ष की ओर से जाबिर, नदीम और साने इल्म घायल हो गए। फायरिंग में नदीम के भी छर्रे लगे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में भर्ती कराया, वहीं विवाद में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पहले दोनों पक्षों में सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी और कटाक्ष करने की वजह से विवाद हुआ था। उस दिन तो दोनों पक्षों को ग्रामीणों ने समझा दिया, लेकिन शनिवार को दोनों पक्षों फिर आमने सामने आ गए। फायरिंग और पथराव का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

शनिवार सुबह दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। विवाद में दोनों ओर से कार्रवाई की गई है। जांच के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक असमोली

ये भी पढ़ें : रजपुरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

ताजा समाचार

नीट-स्नातक प्रश्नपत्र लीक की खबरें निराधार, हर एक पेपर का हिसाब रखा गया: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
कासगंज: देवेंद्र सिंह यादव को निष्कासित करने वाला लेटर निकला फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Kanpur: मोदी के जाते ही फिर पहले जैसी दुर्दशा शुरू; केस्को ने शुरू की खोदाई, फुटपाथ पर लग गईं दुकानें
बरेली: युवती ने पिता-पुत्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur: खेत में चारा काट रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म...कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा
बहराइच: कृषि विज्ञान केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले-कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसान