ललितपुर: मंत्री जितिन प्रसाद ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा, दिये यह निर्देश
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना और इसके बाद लोक निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यहां पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा “जब हमारे कार्यकर्ता संघर्ष और तपस्या …
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना और इसके बाद लोक निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यहां पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा “जब हमारे कार्यकर्ता संघर्ष और तपस्या करते हैं, तब जाकर जीत मिलती है और हम लोग विधायक व मंत्री बनते हैं।
उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही, जिन्होंने चुनाव के मौके पर चल रहे विकास कार्य अवरूद्ध करके आम जनता में गलत संदेश देने का कार्य किया।”इसके उपरान्त उन्होंने अपने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
तत्पश्चात् वह रेलवे के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे व शीघ्र ही इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता एस.सी. जैन, अधीक्षण अभियन्ता बी.एल. सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज को कल मिलेगी सौगात, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे शिलान्यास
