बरेली: अमृत सरोवर बनाने का कार्य हुआ तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में 75 अमृत सरोवर तालाब बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 15 तालाबों में कार्य शुरू हो गया है। खंड विकास अधिकारी की देखरेख में मनरेगा मजदूरों से कार्य कराया जाएगा, उनका मास्टर रोल तैयार किया जा रहा है। शेष 50 अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार की …

अमृत विचार, बरेली। जिले में 75 अमृत सरोवर तालाब बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 15 तालाबों में कार्य शुरू हो गया है। खंड विकास अधिकारी की देखरेख में मनरेगा मजदूरों से कार्य कराया जाएगा, उनका मास्टर रोल तैयार किया जा रहा है। शेष 50 अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिम्मेदार स्थान का निरीक्षण कर रहे हैं। 15 अगस्त तक अमृत सरोवर बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि सरोवर का रकबा कम से कम एक एकड़ होगा। यही नहीं तटबंध पर टहलने के लिए पथ और तिरंगा झंडारोहण की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही गहराई तक सीढ़ियों का भी निर्माण कराया जाएगा।

वर्षा का जल संचित होगा
डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार अमृत सरोवर में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि वर्ष भर जल की उपलब्धता बनी रहे। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि वर्षा का जल संचित कर भरा जाए। यह प्रयास होगा की गंदा पानी सरोवर में न जाए। इसके लिए डायवर्जन नाली का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार