बरेली: फीस वापस न करने पर ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। कुछ दिनों पहले विद्यार्थी परिषद ने अवैध फीस वसूली को लेकर प्रदर्शन किया था। तब कॉलेज प्रशासन ने दो दिन में फीस वापस करने का समय मांगा था …

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। कुछ दिनों पहले विद्यार्थी परिषद ने अवैध फीस वसूली को लेकर प्रदर्शन किया था। तब कॉलेज प्रशासन ने दो दिन में फीस वापस करने का समय मांगा था लेकिन, एक सप्ताह में भी किसी छात्र को फीस वापस नहीं दी गई।

इसी बात को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर ने बताया कि अग्रसेन महाविद्यालय में परीक्षा फार्म फॉर्वर्ड करने के नाम पर कॉलेज प्रशासन द्वारा 250 रुपये की प्रत्येक छात्र से अवैध वसूली की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

परिषद के दबाव में आकर कॉलेज प्रशासन ने तत्काल छात्रों का शुल्क वापस किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, महानगर संगठन मंत्री अबनी यादव, श्रेयांश बाजपेई, शिवम सक्सेना, प्रशांत देवल, विशु प्रताप, आदित्य, निखिल, आनंद कठेरिया, अनिकेत शर्मा, देवांश तनेजा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: आयुक्त ग्राम्य विकास ने की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा

संबंधित समाचार