इटावा: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी फोरेंसिक टीम और पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई। जिसका शव गांव के बाग में मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध अवस्था में हुई मौत जिले के इकदिल थाना …

इटावा। जिले में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई। जिसका शव गांव के बाग में मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध अवस्था में हुई मौत

जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी युवक के साथ उसका बीते शुक्रवार को झगड़ा हुआ था।

आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी

नगला तलब के रहने वाले नीरज जाटव (38) शनिवार की दोपहर में अपने घर से निकला था। शाम करीब 7 बजे गांव के बाहर स्थित बाग में उसका शव पड़ा मिला है। इस घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक की पत्नी सरिता ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव के युवक ने नीरज के साथ शुक्रवार को झगड़ा किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

मामले में थाना प्रभारी विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना हार्टअटैक की दिखायी दे रही है, फिर भी पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पढ़ें-बुलंदशहर: युवक ने महिला पर कसी फब्तियां, दो पक्षों में मचा बवाल, चले लाठी डंडे और हुई फायरिंग

संबंधित समाचार