हरदोई: फर्म ‘वंश ट्रेडर्स’ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, नगर निकाय अधिकारियों ने साधी चुप्पी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर निकायों में जुगाड़ भिड़ाकर विभिन्न कार्यों का ठेका हासिल करने वाली फर्म वंश ट्रेडर्स के भ्रष्टाचार के किस्से न सिर्फ हरदोई जनपद ही बल्कि आसपास के जिलों में भी चर्चा का विषय हैं, बावजूद इसके नगर निकायों में इस फर्म को काम दिया जाता है, कारण है कि फर्म मालिक द्वारा संबंधित अधिकारियों …

हरदोई। नगर निकायों में जुगाड़ भिड़ाकर विभिन्न कार्यों का ठेका हासिल करने वाली फर्म वंश ट्रेडर्स के भ्रष्टाचार के किस्से न सिर्फ हरदोई जनपद ही बल्कि आसपास के जिलों में भी चर्चा का विषय हैं, बावजूद इसके नगर निकायों में इस फर्म को काम दिया जाता है, कारण है कि फर्म मालिक द्वारा संबंधित अधिकारियों को मोटा कमीशन दिया जाता है, जिस कारण टेंडर में भी घपलेबाजी कराने में नगर निकायों के अधिकारी सहयोग भी करते हैं।

आपको बता दें कि उक्त फर्म द्वारा कराए गए कार्यों की लोकायुक्त में हुई शिकायत में नगर पालिका परिषद पिहानी वृक्षारोपण घोटाला किये जाने में 3,94000 का गबन सिद्ध हुआ, इसके अलावा पिहानी नगर में ही ब्रेकर घोटाला व सीमा स्वागत द्वार में भी घोटाला किए जाने की पुष्टि हुई। जिसमें दिवगंत भूतपूर्व चेयरमैन हाजी डॉ. सईद खाँ, ईओ रामबालक मिश्र व वरिष्ठ लिपिक रहे रामलाल बाबू सहित पूर्व एसडीएम शाहाबाद अशोक शुक्ला आदि कई अन्य पर भ्रष्टाचार सिद्ध हुआ।

लोकायुक्त लखनऊ में दायर परिवाद पर 06 साल तक तमाम सबूतों व साक्ष्यों की गहनता से जाँच पड़ताल के बाद उक्त आरोपियों पर दण्डात्मक कार्रवाई करने का अंतिम आदेश भी पारित हुआ, पर हरदोई जिला प्रशासन ने अभी तक कार्यवाही की दिशा में कोई कदम आगे नही बढ़ाया है। भ्रष्टाचार में लिप्त फर्म वंश ट्रेडर्स को ब्लैक लिस्ट करने के बजाय उसे सरकारी काम देकर भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है।

पढ़ें-लखनऊ: नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

संबंधित समाचार