राहुल गांधी देश के सबसे असफल और निराश नेता: शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि वे देश के सबसे ज्यादा असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता हैं। चौहान ने अपने बयान में कहा कि देश में कोई उनकी सुन नहीं रहा तो विदेश जाकर देशविरोधी बयान दे रहे हैं। …

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि वे देश के सबसे ज्यादा असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता हैं। चौहान ने अपने बयान में कहा कि देश में कोई उनकी सुन नहीं रहा तो विदेश जाकर देशविरोधी बयान दे रहे हैं। गांधी के बयानों से तो अब उनकी देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा पर ही संदेह और प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार वे अमेरिका गए थे। वहां उनसे पूछा गया कि क्या मनमोहन सिंह ‘अंडरअचीवर’ नेता हैं।

इस पर चौहान ने कहा कि वे कांग्रेस के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और देश का प्रधानमंत्री कभी अंडरअचीवर नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी अपरिपक्व हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के कुछ नेता उन्हें राष्ट्रीय नेता बनाना चाहते हैं। अब ऐसी पार्टी का तो भगवान ही मालिक है।

ये भी पढ़ें- राज ठाकरे ने पुणे की रैली में बताई अयोध्या दौरा रद्द होने की वजह, कहा- इससे कई लोगों को हुई खुशी

 

संबंधित समाचार