पाकिस्तान: बिलावल भुट्टो ने चीनी समकक्ष वांग यी से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने रविवार को चीन के अपने पहले द्विपक्षीय दौरे के दौरान ग्वांगझू में चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक की।  बिलावल ने विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के साथ अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात की। विदेश मंत्री बिलावल की चीन यात्रा चीन …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने रविवार को चीन के अपने पहले द्विपक्षीय दौरे के दौरान ग्वांगझू में चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक की।  बिलावल ने विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के साथ अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात की।

विदेश मंत्री बिलावल की चीन यात्रा चीन के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है और पाकिस्तान में गठबंधन सरकार की स्थापना के बाद दोनों देशों के बीच पहली उच्च स्तरीय बातचीत है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसके दौरान पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत व्यापार और आर्थिक सहयोग पर विशेष ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का व्यापक आदान-प्रदान भी होगा।

ये भी पढ़ें:- मारियुपोल इस्पात संयंत्र में ‘‘आत्मसमर्पण करने वाले’’ 2,500 यूक्रेनी सैनिकों के भविष्य को लेकर चिंता

संबंधित समाचार