अयोध्या: हड़ताल पर सफाई कर्मी, जगह-जगह कूड़ों का ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। पहले दिन ही नगर के कई इलाके गंदगी से पटे रहे। मवेशियों ने अठखेलियां करते हुए कूड़ों को सड़क पर फैला दिया। आलम यह रहा कि उधर से गुजरने वाले शख्स नाक-मुंह ढंककर ही निकले। दो महीने का वेतन, सर्दी …

अयोध्या। नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। पहले दिन ही नगर के कई इलाके गंदगी से पटे रहे। मवेशियों ने अठखेलियां करते हुए कूड़ों को सड़क पर फैला दिया। आलम यह रहा कि उधर से गुजरने वाले शख्स नाक-मुंह ढंककर ही निकले।

दो महीने का वेतन, सर्दी और गर्मी की वर्दी ना मिलना, 8 की बजाय 12 घंटे ड्यूटी से परेशान नगर निगम के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से मांग पत्र के माध्यम से अपनी मांगों को नगर निगम के सम्मुख रखा गया, लेकिन निगम प्रशासन उस पर अभी तक ध्यान नहीं दे पा रहा है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो रविवार से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। क्योंकि दिन रात हमारे सफाई कर्मचारी कड़ी धूप में मेहनत करते हैं, लेकिन उनको नगर निगम द्वारा कोई लाभ नहीं मिलता है।

उन्होंने यह भी बताया कि लगातार 4 महीने से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने वाला नहीं है।

पढ़ें-अयोध्या: आरोग्य मेले में 1703 ने कराया इलाज, सबसे ज्यादा मिले पेट के मरीज

संबंधित समाचार