बाराबंकी: नर्तकी का डांस देखने को लेकर भिड़े बाराती व घराती, जमकर चले ईंट-पत्थर और डंडे, बारातियों ने भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोठी/बाराबंकी। नर्तकी के डांस को देखने को लेकर बाराती व घराती आपस में भिड़ गए। जिसमें करीब 2 दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। तीन चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मारपीट में करीब तीन दर्जन कुर्सियां भी टूट गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया उसके बाद विवाह की रस्म …

कोठी/बाराबंकी। नर्तकी के डांस को देखने को लेकर बाराती व घराती आपस में भिड़ गए। जिसमें करीब 2 दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। तीन चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मारपीट में करीब तीन दर्जन कुर्सियां भी टूट गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया उसके बाद विवाह की रस्म निभाई गई।

जैदपुर थाना क्षेत्र के फतुल्लापुर गाँव मे स्व राजकुमार के बेटी की शादी थी। और बारात कोठी थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा से राम प्रकाश के बेटे विनय कुमार की आयी हुई थी। बारात में नतर्की डांस पार्टी का प्रोग्राम था। रात बारह बजे के बाद बारात में डांस पार्टी में स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ नृत्य बंद हो तक पहुंचा। इसी बात को लेकर जनाती व बरातियों में कहासुनी होने के साथ मारपीट शुरू हो गई।

पंडाल में घमासान मारपीट होने लगी ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले। जिसमें बारातियों की अल्टोकार, पिकअप, बोलेरो बाइक सहित कई वाहनों को भी उग्र भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिए। कई दर्जन कुर्सी भी टूट गई पंडाल में बैठे सभी बाराती अंधियारी रात में मेंथा के खेत मे भागते दिखे।

मारपीट में बाराती शारदा, गुड्डू के सिर में गंभीर चोटें आ गयी और दो दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पीआरवी व जैदपुर पुलिस के साथ एम्बुलेंस पहुँची पुलिस को देखते ही सभी उपद्रवी अंधियारे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहे मौके से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 1090 चौराहे पर कार की छत को शोहदों ने बनाया डांस फ्लोर, देखें विडियो

संबंधित समाचार