गोरखपुर: शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुई चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। बीती रात शादी समारोह में बज रहे डीजे में गाना बदलने को लेकर घराती-बाराती पक्ष में खुनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक की जान चली गई तथा दूसरे की स्थिति गम्भीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …

गोरखपुर। बीती रात शादी समारोह में बज रहे डीजे में गाना बदलने को लेकर घराती-बाराती पक्ष में खुनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक की जान चली गई तथा दूसरे की स्थिति गम्भीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

बताया जाता है कि बड़हलगंज थानाक्षेत्र के कोल्हुआ निवासी राम भजन गुप्ता की बेटी की शनिवार को शादी थी। गगहा इलाके के मेहदिया गांव से जैकिसुन गुप्ता के बेटे पवन की बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे पर गाना बज रहा था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। ताबड़तोड़ हमले में गांव के ही अख्तर पुत्र मनउव्वर और आफताब घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रिफर कर दिया।जिसमे गोरखपुर जाते समय रास्ते मे अख्तर की रास्ते में मौत हो गई। चाकू अख्तर के पेट में आर-पार हो गया था। वहीं, आफताब के हाथ पर चाकू लगा है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-शादी समारोह में जा रहे सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत

संबंधित समाचार