कुशीनगर: सांसद ने किया पंचायत भवन और अमृत सरोवर अभियान का शुभारंभ
कुशीनगर। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजन के तहत रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने जिले के सुकरौली ब्लाक के देवकली हासखोर, खोट्ठा, मोहनपुर, एवं पगरा में भूमि पूजन का वैदिक मंत्रोच्चार के विच पूरे बिधि विधान से पूजन कर कर तालाब की खुदाई करा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सांसद …
कुशीनगर। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजन के तहत रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने जिले के सुकरौली ब्लाक के देवकली हासखोर, खोट्ठा, मोहनपुर, एवं पगरा में भूमि पूजन का वैदिक मंत्रोच्चार के विच पूरे बिधि विधान से पूजन कर कर तालाब की खुदाई करा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजना के तहत खोदे जा रहे तालाब से ग्रामीणों को लाभ मिलेगाबरसात में पानी का संचालन होगा और जल स्तर में काफी सुधार होगा।
सांसद ने कहा कि आज जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है।और यही हालत रहे तो वैश्विक स्तर पर जल बिना हालात और भी खराब हो जायेगे । इसके बचाव हेतु जल का दुरुपयोग रोकना होगा।वाटर रिचार्जिंग से हमारा आशय है कि हम जितना पानी जमीन के भीतर निकाल रहे। उतना ही उतना ही भू भर्ग तक पहुचाये। इसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार गाँवो में तालाबो की खोदाई करा रही है और इससे यहाँ इकट्ठा हो रहे पानी भू भर्ग तक जाता रहेगा और भविष्य में आने वाली जल की बड़ी समस्या को आसानी से टाल सकते है।
कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज केन्द्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार मिलकर लगातार 1 प्रदेश में चौमुखा विकास कर रही है जिससे आज आम जनता खुशहाल और प्रसन्न है। आज मोदी जी और योगी जी की सरकार बिना किसी भेद भाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास से आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ व जनता जनार्दन ने अपना आशीर्वाद मुझे देकर विधायक बनाया है उसी विश्वास के साथ बिना किसी भेद भाव के पूरे विधानसभा का चौमुखी विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।
और आप सभी को पूरे विश्वास और भरोसे के साथ ये वादा करता हूँ कि हाटा विधानसभा जनपद के मॉडल विधानसभा विकास के मालमे में एक मॉडल विधानसभा होगा।इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, खण्ड विकास अधिकारी उषा पाल,कार्यक्रम अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह, मण्डल अध्यक्ष हाटा नगर उदयभान कुशवाहा,प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान,,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता,वरुण जायसवाल, अमन त्रिपाठी, रामसमुझ पासवान, अविनाश उर्फ सोनू सिंह, संजीव जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव,विकास तिवारी, सत्यवान सिंह, अर्जुन गुप्ता,जितेंद्र सिंह,सहित सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
पढ़ें-बरेली: 45 ब्लाॅक स्तर से तो 5 जिला पंचायत से बनेंगे अमृत सरोवर
