रामपुर : सपा से नाराज मुस्लिम नेताओं की आजम खां के घर आवाजाही, तौकीर रजा ने भी की मुलाकात
रामपुर, अमृत विचार। सपा से नाराज मुस्लिम नेताओं की आजम खां के घर दस्तक हो रही है। रविवार को बरेली के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, बिलासपुर के चेयरमैन हसन खां, समेत स्वार, टांडा के स्थानीय नेताओं के अलावा प्रमोद गंगवार और बिजनौर से आए यशवीर सिंह ने मुलाकात की। इससे पहले शनिवार-रविवार की रात इत्तेहादे …
रामपुर, अमृत विचार। सपा से नाराज मुस्लिम नेताओं की आजम खां के घर दस्तक हो रही है। रविवार को बरेली के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, बिलासपुर के चेयरमैन हसन खां, समेत स्वार, टांडा के स्थानीय नेताओं के अलावा प्रमोद गंगवार और बिजनौर से आए यशवीर सिंह ने मुलाकात की। इससे पहले शनिवार-रविवार की रात इत्तेहादे मिल्लत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा खां और हाजी इकराम, हाजी रिजवान समेत जमीयत उलेमा ए हिंद के जिम्मेदार भी आजम खां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
शहर के मोहल्ला मीर बाज खां टंकी नंबर पांच की गली रविवार की सुबह लोगों से भर गई। आजम खां अपने आवास की बैठक में एक बाद एक दूर-दराज से आए लोगों से मुलाकात करते रहे। शनिवार-रविवार की रात बरेली से आए इत्तेहादे मिल्लत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने काफी देर तक आजम खां से मुलाकात की। देर रात तक हुई इस मुलाकात को राजनीति के जानकार कई अर्थो में ले रहे हैं। रविवार को सुबह से दोपहर करीब दो बजे तक आजम खां ने अपने आवास पर आए लोगों से मुलाकात की। काफी लोग मिठाई के डिब्बे लेकर पहुंचे जिसपर उन्होंने कहा कि इसकी क्या जरूरत थी और आए हुए लोगों से गर्मजोशी से हाथ मिलाते रहे। सभी का आदर सत्कार किया और सवा दो साल की आप बीती सुनाते रहे।
बरेली से विधायक शहजिल इस्लाम, डा. खालिद, बिजनौर से यशवीर सिंह, बिलासपुर के चेयरमैन हसन आदिम मिले। आजम खां अखिलेश यादव पर साफ-साफ कुछ नहीं बोल रहे हैं। बल्कि मुलायम सिंह यादव बाबत कहा कि वह बड़े लोग हैं हो सकता है उनके पास मेरा नंबर नहीं हो। नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के मामले में कहा कि इस पद से उनका कद बहुत बड़ा है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम खां ने जताई नाराजगी, विधानमंडल दल की बैठक में नहीं हुए शामिल
