बिजनौर : परिजनों से नाखुश युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, चली गई जान
नगीना (बिजनौर)। परिजनों की किसी बात से क्षुब्ध होकर 18 वर्षीया युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने उसे काफी बचाने की कोशिश की। लेकिन, वह अपनी बहन को बचा नहीं सका। नगीना जीआरपी सूत्रों के अनुसार घटना देर शाम 5:15 बजे हुई। थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ी निवासी …
नगीना (बिजनौर)। परिजनों की किसी बात से क्षुब्ध होकर 18 वर्षीया युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने उसे काफी बचाने की कोशिश की। लेकिन, वह अपनी बहन को बचा नहीं सका। नगीना जीआरपी सूत्रों के अनुसार घटना देर शाम 5:15 बजे हुई।
थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ी निवासी सुरेश कुमार की 18 वर्षीया पुत्री शिवानी किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल कर नगीना रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जहां धामपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई परविंदर ने बहन को आत्महत्या करने से बचाने के लिए कोशिश की। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जीआरपी चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर दौड़ रहे युवक की हादसे में मौत
कोतवाली देहात। सुबह सड़क पर दौड़ रहे युवक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछाताछ की है। रविवार की सुबह प्रशांत (21) पुत्र शक्ति सिंह निवासी ग्राम गुनियापुर थाना नजीबाबाद सड़क पर दौड़ लगा रहा था, जैसे ही वह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मकवाना के पास पहुंचा तो हाईवे पर देहरादून से रुद्रपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने प्रशांत को टक्कर मार दी, जिससे प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : उपचार के दौरान बच्चे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, क्लिनिक में तोड़फोड़
