हरदोई: शारदा नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद ग्रामीणों के प्रयास से मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/हरदोई। शनिवार को ससुराल आए युवक का शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। शारदा नहर में तेज बहाव के कारण मृत युवक का शव डूबने के 24 घंटे बाद शारदा नहर में जरहा गांव के पास मिला। इस घटना में प्रशासन काफी उदासीन रहा। प्रशासन द्वारा शव को खोजने में …

कछौना/हरदोई। शनिवार को ससुराल आए युवक का शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। शारदा नहर में तेज बहाव के कारण मृत युवक का शव डूबने के 24 घंटे बाद शारदा नहर में जरहा गांव के पास मिला। इस घटना में प्रशासन काफी उदासीन रहा। प्रशासन द्वारा शव को खोजने में कोई प्रयास नहीं किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी मशक्कत की। परंतु प्रशिक्षण के अभाव में सफलता नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना शासन प्रशासन को दी, परंतु प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। केवल कछौना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीमित संसाधनों में ग्रामीणों की सहायता की। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।बताते चलें विमल पुत्र रामपाल उम्र 25 वर्ष निवासी परफुलिया खेड़ा थाना बेनीगंज अपनी ससुराल कछौना के ग्राम खन्ना खेड़ा आया था। शनिवार को कुछ रिश्तेदारों के साथ गांव के सामने शारदा नहर में नहाने गया था। नहाते समय संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह युवक डूब गया। साथियों की चीख-पुकार से आसपास के किसान मौके पर आ गए।

सभी ने अपने स्तर से नहर में कूदकर युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण कहीं पता नहीं चल सका। इस घटना से परिजन बदहवास हो गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शासन प्रशासन को दी। परन्तु प्रशासन द्वारा कोई भी गोताखोर नहीं उपलब्ध कराए गए, न हीं नहर का पानी कम कराया गया। ग्रामीण अपने स्तर से खोजबीन जारी रखी। रविवार को दोपहर के बाद शारदा नहर में ग्राम जरहा के पास शव ऊपर आने पर मिला। प्रशासन की उदासीनता के चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ससुराल आए युवक की शारदा नहर में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार