पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में कार के टायर फट जाने के बाद पेड़ से टकराकर पलट जाने से आज दोपहर दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह परिवार अलवर के सरिस्का …

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में कार के टायर फट जाने के बाद पेड़ से टकराकर पलट जाने से आज दोपहर दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह परिवार अलवर के सरिस्का में घूमकर वापस दिल्ली जा रहा था कि तिजारा क्षेत्र में अलवर-भिवाड़ी हाईवे पर भिंडूसी गांव के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

हादसे में दिल्ली के तिलक नगर निवासी धर्मेंद्र, उनकी पत्नी मोनिका एवं बेटी वानिया की मृत्यु हो गई जबकि उनके बारह वर्षीय पुत्र पुलकित गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल पुलकित को तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें- पंंजाब: बोरवेल में गिरे 6 साल के ऋतिक की नहीं बचाई जा सकी जान, अस्पताल में हुई मौत

संबंधित समाचार