बरेली: कुतुबखाना पुल का निर्माण रुकवाने हेतु सांसद संतोष गंगवार से मिले व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पुल बनने से जनता और व्यापारियों के सामने कई समस्याएं पैदा होगी। समस्याओं को दर्शाते हुए घंटाघर रोड के व्यापारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संतोष गंगवार को ज्ञापन देकर पुल का निर्माण रुकवाने की मांग की । व्यापारियों ने कहा कि इस रूट पर टीबी अस्पताल, मंदिर, सरकारी और प्राइवेट …

अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पुल बनने से जनता और व्यापारियों के सामने कई समस्याएं पैदा होगी। समस्याओं को दर्शाते हुए घंटाघर रोड के व्यापारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संतोष गंगवार को ज्ञापन देकर पुल का निर्माण रुकवाने की मांग की । व्यापारियों ने कहा कि इस रूट पर टीबी अस्पताल, मंदिर, सरकारी और प्राइवेट स्कूल हैं। इसके अलावा कुतुबखाना चौपुला रोड से अनेक संकरी गलियां जुड़ी हैं। पुल निर्माण के दौरान आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड और पुलिस को मौके तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि पुल बना तो विकास नहीं विनाश होगा।

कुतुबखाना से जाम हटाने और यहां यातायात सुचारू कराने को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाना चाहिए। व्यापारियों ने सांसद को याद दिलाया कि उनकी दुकान भी इसी मार्ग पर है। ऐसे में पुल बनने में होने वाली दिक्कतों को वे अच्छे से समझ सकते हैं। घंटाघर के व्यापारियों ने उनसे आग्रह किया कि जिस तरह जिला अस्पताल रोड के व्यापारियों को आपने राहत दी उसी तरह यहां के व्यापारी भी राहत चाहते हैं। उन्होंने कुतुबखाना पुल का निर्माण निरस्त कराने की मांग की।

सांसद ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों से उन्होंने शहर विधायक से मिलकर समस्या बताने की बात कही है। इस दौरान शांति स्वरूप आलोक अग्रवाल, मोहित चावला, विशाल देवल, गिरधारी लाल, यशदीप विजय अनिल रस्तोगी, वैभव भसीन, अभय वैश अमृत प्रीत सिंह , उत्सर्ग पटवा, राठौर आदि व्यापारी थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: गोलियों की आवाज से दहला इलाका, दो पक्षों में जमकर फायरिंग, दो घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा