बरेली: कैंट पुलिस ने पकड़ा एनसीबी का वांछित स्मैक तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के वांछित स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर उसने पुलिस से कहा कि वह उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दे। वह 7 माह से पुलिस से छुपते-छुपते परेशान हो गया है। अब एनसीबी की टीम लखनऊ से बरेली आकर तस्कर को अपने साथ …

अमृत विचार, बरेली। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के वांछित स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर उसने पुलिस से कहा कि वह उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दे। वह 7 माह से पुलिस से छुपते-छुपते परेशान हो गया है। अब एनसीबी की टीम लखनऊ से बरेली आकर तस्कर को अपने साथ ले जाएगी।

फतेहगंज पूर्वी के पढेरा गांव निवासी छोटे प्रधान उर्फ शाहिद खां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की विवेचना की तो कई और तस्करों के नाम सामने आए। इसमें पढ़ेरा के ही रहने वाले नकी खां का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। एनसीबी से उसका वारंट जारी कराया था। इसके बाद से पुलिस और एनसीबी की टीम उसे तलाश कर रही थी। रविवार को कैंट पुलिस ने आरोपी को अपने क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ लिया।

एनसीबी लगा चुकी है चार्जशीट
एनसीबी पढेरा के प्रधान के साथ साथ 12 लोगों पर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से कई लोगोंं की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।

राजीव कुमार, इंस्पेक्टर कैंट-
पढेरा के प्रधान के शाहिद उर्फ छोटे की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों के नाम सामने आए थे। उसमें ही नकी का नाम खुला था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा खान ने सपा नेता आजम खान से की मुलाकात, दोनों के बीच देश के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

 

संबंधित समाचार