रामपुर : आजम खां ने मां-बाप की कब्र पर पढ़ी फातिहा, मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां देर रात मां-बाप की कब्र पर फातेहा पढ़ी और दुआ मांगी। इसके बाद बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सोमवार की सुबह लखनऊ पहुंचकर आजम ने शपथ ग्रहण की। इससे पहले देर रात तक उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ती रही। …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां देर रात मां-बाप की कब्र पर फातेहा पढ़ी और दुआ मांगी। इसके बाद बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सोमवार की सुबह लखनऊ पहुंचकर आजम ने शपथ ग्रहण की। इससे पहले देर रात तक उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ती रही। समर्थक उनके साथ कब्रिस्तान तक पहुंचे।

लखनऊ जाने के सवाल पर रविवार की दोपहर पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी तबियत ठीक रही तो लखनऊ जाएंगे। देर रात आजम खां कब्रिस्तान पहुंचे और अपने मां-बाप की कब्र पर फातेहा पढ़कर दुआ मांगी। इसके बाद कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए और लखनऊ पहुंचकर शपथ ग्रहण की। चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां भी देर रात लखनऊ के लिए रवाना हो गए और लखनऊ पहुंच गए हैं।

वहीं आजम खान ने लखनऊ जाते समय मीडिया से कहा कि अभी पता नहीं,अपने वालिदैन (मां-बाप) की कब्र पर फातिहा पढ़ूंगा। उन्होंने कहा कि जब मुझे जेल में इंस्पेक्टर यह थ्रेड दे सकता है कि भूमिगत हो जाइएगा। आप पर बहुत मुकदमे हैं ऐसा ना हो कि आपका एनकाउंटर हो जाए। मेरे सामने इतने खतरे हैं तो फिर यह कहना कि मेरा सफर कहां का है मुझे खुद भी नहीं पता है।

ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा नेता आजम खान को दिलाई विधायक पद की शपथ

संबंधित समाचार