बाराबंकी: पेड़ से गिरकर युवक की मौत
बाराबंकी। रविवार की शाम आम तोड़ने गए एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई।हैदरगढ़ कोतवाली के बाबा पुरवा मजरे जासेपुर गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता का बेटा गोविंद गुप्ता (18) रविवार शाम को गांव के बगल कनवा ग्राम पंचायत के भिखारी पुरवा स्थित एक बाग में आम तोड़ने गया था। वह पेड़ पर चढ़कर …
बाराबंकी। रविवार की शाम आम तोड़ने गए एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई।हैदरगढ़ कोतवाली के बाबा पुरवा मजरे जासेपुर गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता का बेटा गोविंद गुप्ता (18) रविवार शाम को गांव के बगल कनवा ग्राम पंचायत के भिखारी पुरवा स्थित एक बाग में आम तोड़ने गया था। वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ ही रहा था कि वह पेड़ से नीचे जमीन पर गिर गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
परिवारजन ने बताया की घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। उन्होंने फोन कर कोतवाली पुलिस को भी बता दिया था। लेकिन हम लोग शव का पीएम नहीं कराना चाहते थे इसलिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पढ़ें-अयोध्या: फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
