अयोध्या: मारपीट मामले में सीओ ने पुलिस को लगाई फटकार, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दो पक्षों में हुई कहासुनी व मारपीट के मामले में गोसाईगंज पुलिस को सीओ सदर ने कड़ी फटकार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। समंथा ग्राम प्रधान 43 साल के बंशीधर और महाराजगंज थाना इलाके के चौरहिया गांव निवासी कपिलदेव यादव उर्फ बब्लू के बीच कहासुनी व …

अयोध्या। दो पक्षों में हुई कहासुनी व मारपीट के मामले में गोसाईगंज पुलिस को सीओ सदर ने कड़ी फटकार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

समंथा ग्राम प्रधान 43 साल के बंशीधर और महाराजगंज थाना इलाके के चौरहिया गांव निवासी कपिलदेव यादव उर्फ बब्लू के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई थी। गोसाईगंज कोतवाली पुलिस ने सीओ सदर शैलेंद्र गौतम की फटकार के बाद ग्राम प्रधान की शिकायत पर कपिलदेव व उसके एक अन्य दूसरे अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मालूम हो कि चौरहिया गांव निवासी दबंग किस्म के बब्लू ने बीते 18 मई को दोपहर पौने 12 बजे टंडौली रेलवे क्रॉसिंग के बगल स्थित संजय यादव उर्फ शिवशंकर की दुकान पर संदीप पुत्र मेवालाल शर्मा के साथ बैठकर चाय पी रहे थे, तभी महाराजगंज थाना इलाके के समंथा के ग्रामप्रधान बंशीधर कोरी को मा बहन की भद्दी भद्दी गालिया देते हुए टूट पड़ा। हमले में ग्राम प्रधान के सिर व शरीर मे कई जगह चोटें आई थीं।

पीड़ित प्रधान पिछले कई दिनों से केस दर्ज कराने के लिए दौड़ रहा था, लेकिन क्राइम कम दर्शाने में माहिर गोसाईगंज कोतवाली पुलिस बीते चार दिन तक मामले में टाल-मटोल करती रही। सीओ सदर के मुताबिक दबंग कपिलदेव यादव को पूछताछ के लिए लाया गया है।

पढ़ें- गाजियाबाद: बेटी की शादी को IAS पिता ने FIR में बताया- लव ज‍िहाद, मिला ये चौकाने वाला जवाब

संबंधित समाचार