अयोध्या: कैंडल मार्च के दौरान कोतवाल ने महिला समाजसेवी के साथ की अभद्रता, मुकदमा दर्ज
अयोध्या। अयोध्या में विगत दिनों मासूम के साथ रेप की शर्मनाक घटना को लेकर कैंडल मार्च के दौरान महिला समाजसेवी से बदसलूकी में नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह अब फंस गए हैं। समाजसेवी अर्चना तिवारी की ओर से नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह के विरूद्ध अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद …
अयोध्या। अयोध्या में विगत दिनों मासूम के साथ रेप की शर्मनाक घटना को लेकर कैंडल मार्च के दौरान महिला समाजसेवी से बदसलूकी में नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह अब फंस गए हैं। समाजसेवी अर्चना तिवारी की ओर से नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह के विरूद्ध अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद में समाजसेवी अर्चना तिवारी की ओर से कोतवाल द्वारा अभद्रता के तथ्य भी प्रस्तुत किए गए हैं।
सीजेएम कोर्ट में दाखिल किए गए परिवाद पर वादिनी अर्चना तिवारी का बयान दर्ज कराने के लिए सात जून की तिथि निर्धारित की गई है। इसकी पैरवी एडवोकेट पदमनाभ सिंह द्वारा की जा रही है। बता दे कि मासूम से दुष्कर्म की घटना को लेकर समाजसेवी द्वारा साहबगंज से मार्च निकाला गया था। उसी दौरान वहां पहुंचे कोतवाल ने उनके साथ अभद्रता की थी। जिसे लेकर कई दिनों तक परिवार संग वे गांधी पार्क में धरने पर बैठी रही थी। पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को जबरिया धरने से उठा दिया था।
पढ़ें-अयोध्या: रामपुर भगन बाजार में हुआ राष्ट्रीय व्यापार मंडल का गठन
