Asia Cup Hockey 2022 : हॉकी में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच, टीम इंडिया तीसरे क्वार्टर तक 1-0 से आगे
नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। पूल-ए में यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है। इस पूल में जापान और इंडोनेशिया की टीमें भी हैं। तीसरे क्वार्टर तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। पाकिस्तान की टीम …
नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। पूल-ए में यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है। इस पूल में जापान और इंडोनेशिया की टीमें भी हैं। तीसरे क्वार्टर तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। पाकिस्तान की टीम लगातार गोल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन टीम इंडिया के गोलकीपर सूरज कार्केरा कमाल का डिफेंड कर रहे हैं और पाक टीम को गोल करने का मौका ही नहीं दे रहे हैं।
8' | GOAL! A powerful shot by Selvam Karthi
IND 1-0 PAK#IndiaKaGame #HockeyIndia #HeroAsiaCup #INDvsPAK #MatchDay @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI
— Hockey India (@TheHockeyIndia) May 23, 2022
पहले क्वार्टर में पाकिस्तान ने 2 पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिए। वहीं, टीम इंडिया ने पहले 2 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए, लेकिन तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर में कार्ति सेल्वम ने शानदार खेल दिखाते हुए 9वें मिनट में पहला गोल दाग दिया। डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया इस मुकाबले फेवरेट मानी जा रही है। उसने 21 दिसंबर 2021 को खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 4-3 से हराया था। बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई वाली टीम इंडिया चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत करना चाहेगी। जबकि पाकिस्तान की टीम ढाका में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों ने 1956 में पहला मुकाबला खेला था।
दोनों ने जीते हैं तीन-तीन खिताब
अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन, इस टूर्नामेंट के खिताब जीतने के मामले में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। दोनों ने तीन-तीन खिताब जीते हैं। इस मामले में भारत बढ़त हासिल करना चाहेगा। उसने 2003, 2007, 2017 के खिताब जीते हैं। जबकि 1982, 1985, 1989*, 1994, 2013 में फाइनल मैच गंवाए हैं।
177 आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें
यह भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी का 178वां मुकाबला होगा। इंटरनेशनल हॉकी के इतिहास में भारत-पाकिस्तान 177 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें से भारत ने 64 और पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते हैं। जबकि 31 मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। एशिया कप की बात करें तो दोनों आठ बार खेल चुकी हैं। इसमें इंडिया ने 3 और पाकिस्तान ने 5 मुकाबले जीते हैं।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : एलिमिनेटर मैच के लिए कोलकाता रवाना हुई आरसीबी, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी भिड़ंत
