अयोध्या: बैंककर्मी ने दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल, सहकर्मियों को बताया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक आफ बड़ौदा की कुचेरा शाखा में तैनात एक बैंक कर्मी ने आत्महत्या कर ली। मृतक बैंक कर्मी मूल रूप से झांसी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यहां कोतवाली नगर अन्तर्गत उसरू स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। आत्महत्या करने से पहले बैंक …

अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक आफ बड़ौदा की कुचेरा शाखा में तैनात एक बैंक कर्मी ने आत्महत्या कर ली। मृतक बैंक कर्मी मूल रूप से झांसी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यहां कोतवाली नगर अन्तर्गत उसरू स्थित अपने ससुराल में रह रहा था।

आत्महत्या करने से पहले बैंक कर्मी द्वारा बनाया गया एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने आत्महत्या को मजबूर करने के लिए कुछ लोगों के नाम लिए हैं और कहा है उनको सजा मिले इस लिए वीडियो रेकार्ड कर रहा हूं। इसके साथ ही एक दूसरे वायरल वीडियो में परिवार से माफी भी मांगी है। बताया जाता है कि दोनों वीडियो उसने बैंक के आफिशियल वाट्सएप ग्रुप पर भी डाले हैं। दोनों वीडियो बैंककर्मी ने कार में बनाए हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बैंक आफ बड़ौदा की कुचेरा शाखा के कर्मी दीपक यादव उसरू स्थित अपनी ससुराल में मृत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या की पुष्टि उसके मोबाइल द्वारा बनाए गए वायरल वीडियो से होती है। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है और वीडियो में जो भी कहा गया है उसके आधार पर जांच कराई जा रही है।

बैंक कर्मी ने आत्महत्या किन कारणों से कई इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है लेकिन हाल ही में उसका तबादला भी हुआ था। वहीं एक सड़क के किनारे कार में बैठ कर बनाए गए दोनों वीडियो एक बड़े साक्ष्य के रूप में पुलिस के हाथ लगे हैं। पहले एक मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में वह खुद को गहरी साजिश का शिकार बता रहा है और बैंक की एक महिला कर्मी समेत कई लोगों के नाम लेकर यह कहता दिख रहा है कि मैं यह मैसेज रेकार्ड कर रहा हूं, क्योंकि अब जो कदम उठाने जा रहा हूं उसका जिम्मेदार कौन है यह लोग जान लें।

वहीं दूसरे 2 मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में बैंक कर्मी परिवार से माफ़ी मांग रहा है। बोल रहा है मैं आखिरी वीडियो बना रहा हूं तुम सबसे माफी मांगने के लिए। परिवार को सम्बोधित वीडियो में कहा कि मेरी वजह से जो समस्याएं हैं दिक्कतें हैं वह खत्म हो जायेगी। मेरी वजह से बहुत परेशानी हुई, कभी सुख नहीं दिया।

इस वीडियो में यह भी कह रहा हैं कि एक ऐसा गड्डा खोद लिया खुद जिससे बाहर आना मुश्किल है। दोनों वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नाम लिए गए बैंक कर्मी और अन्य की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाल का कहना है कि शीघ्र पूरी जानकारी सामने आ जायेगी। उन्होंने कहा कि जहर खाकर या कैसे आत्महत्या की यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित होगा।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, सुसाइड नोट मिलने की चर्चा

संबंधित समाचार