बरेली: अनियमितता पाए जाने पर दो प्रधानों के अधिकार सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भदपुरा की ग्राम पंचायत बिसी रम्पुरा और भुता की ग्राम पंचायत भगवानपुर नियामत उल्ला में अनियमितता पाए जाने पर डीएम की संस्तुति पर डीपीआरओ ने प्रधानों के अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण न देने पर यह कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत …

अमृत विचार, बरेली। भदपुरा की ग्राम पंचायत बिसी रम्पुरा और भुता की ग्राम पंचायत भगवानपुर नियामत उल्ला में अनियमितता पाए जाने पर डीएम की संस्तुति पर डीपीआरओ ने प्रधानों के अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण न देने पर यह कार्रवाई की गई है।

ग्राम पंचायत बिसी रम्पुरा में ग्राम प्रधान शिशुपाल की ओर से बगैर टेंडर कराए चेहते ठेकेदार को काम दे दिया गया। शिकायत पर जांच कराई गई तो वे दोषी पाए गए। इसके अलावा भुता विकासखंड की ग्राम पंचायत भगवानपुर नियामत उल्ला में एक वर्ष से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कई बार चेतावनी के बावजूद काम पूरा नहीं कराया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत में कराए गए कामों में भी अनियमितता पाई गई थी। शिकायत पर जांच कराई गई थी। डीपीआरओ ने दोनों ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। दोनों प्रधानों ने जवाब नहीं दिया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब सभी बैंकों में बिना एटीएम कार्ड के निकलेगा पैसा

संबंधित समाचार