बहराइच: खेत से लौट रहे किसान को बाघ ने बनाया निवाला, तीन दिन में दूसरी घटना को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के मझरा बीट में सोमवार शाम को खेत से वापस घर लौट रहे किसान को बाघ ने हमला कर मार डाला। सूचना पाकर निघासन थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं वन कर्मियों की ड्यूटी डीएफओ ने क्षेत्र में लगा दी है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग …

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के मझरा बीट में सोमवार शाम को खेत से वापस घर लौट रहे किसान को बाघ ने हमला कर मार डाला। सूचना पाकर निघासन थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं वन कर्मियों की ड्यूटी डीएफओ ने क्षेत्र में लगा दी है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के मझरा बीट में एक बाघ तीन दिन से लोगों पर हमला कर रहा है। सोमवार निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पडुआ गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र बांके लाल खेत को गया था। रात आठ बजे वह खेत से वापस लौट रहा था। मंझरा खैरतिया मार्ग पर पहुंचते ही पहले से मौजूद बाघ ने पकड़ लिया। बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला।

इसके बाद मांस को खा लिया। काफी देर बाद जानकारी मिलने पर वन कर्मी पहुंचे। निघासन थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं तीन दिन में दो लोगों को अब तक बाघ निवाला बना चुका है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है। वहां बाघ पाए जाते हैं।

घटनास्थल पर लगाया जाएगा बैरियर

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया जहां पर घटना हुई है। वहां लोग रोकने के बाद भी रात में निकलते हैं। ऐसे में वहां पर बैरियर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने गश्त के दौरान लोगों को समझाया। उसके 15 मिनट बाद ही घटना हो गई।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मवेशी चराने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला, मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम

संबंधित समाचार