बरेली: अब 1 जून को होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम बजट बोर्ड की बैठक पहले 23 मई को होनी थी, लेकिन विधानसभा का सत्र चलने से यह बैठक अब 1 जून को आईएमए हाल में होगी। इस आशय की सूचना सभी पार्षदों को भेज दी गई है। यह जानकारी तब भेजी गई, जब पार्षद सतीश कातिब मंगलवार को बजट बैठक …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम बजट बोर्ड की बैठक पहले 23 मई को होनी थी, लेकिन विधानसभा का सत्र चलने से यह बैठक अब 1 जून को आईएमए हाल में होगी। इस आशय की सूचना सभी पार्षदों को भेज दी गई है। यह जानकारी तब भेजी गई, जब पार्षद सतीश कातिब मंगलवार को बजट बैठक होना जानकर मौके पर पहुंचे और वहां उन्हें हॉल का गेट बंद मिला। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक की सूचना नहीं भेजने को सदन का अपमान बताते हुए पत्र मेयर और नगर आयुक्त को भेजा। इसके बाद यह जानकारी भेजी गई है।

पार्षद ने लिखा कि विधानसभा का सत्र चलने के कारण नगर निगम की विशेष बैठक नहीं हो सकती परंतु इसकी लिखित सूचना पार्षदों को विधिवत रूप से भेजनी चाहिए थी। यह सूचना नहीं भेजकर सदन का अपमान किया गया है। नगर आयुक्त को पत्र मिला तो उन्होंने पत्र के जरिए सभी पार्षदों को सूचना देते हुए कहा कि नगर प्रमुख के निर्देश पर नगर निगम की बोर्ड की विशेष बजट बैठक 12 मई को बुलाई गई थी। शोक प्रस्ताव के बाद सदन के निर्णय के अनुसार महापौर द्वारा बैठक 23 मई को तय की गई थी। 17 मई को महापौर के पत्र में बताया गया कि विधानसभा सत्र शुरू होने के कारण बैठक 1 जून को होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली सप्लाई ठप

संबंधित समाचार