बरेली: खनन माफिया से दोस्ती पड़ी महंगी, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
अमृत विचार, बरेली। वसूली करने वाले सिपाही और दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी दरोगा बेखौफ होकर स्मैक तस्कर के साथ साथ खनन माफिया से दोस्ती बनाए हुए हैं। इस बार दरोगा ने खनन की शिकायत करने वाले का नाम ही दबंगों को बता दिया। इसके बाद से …
अमृत विचार, बरेली। वसूली करने वाले सिपाही और दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी दरोगा बेखौफ होकर स्मैक तस्कर के साथ साथ खनन माफिया से दोस्ती बनाए हुए हैं। इस बार दरोगा ने खनन की शिकायत करने वाले का नाम ही दबंगों को बता दिया। इसके बाद से खनन करने वाले उसे तलाश रहे हैं। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
सुभाषनगर के एक युवक ने क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन की शिकायत की थी। आरोप था कि रामगंगा चौकी इंचार्ज वीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह शिकायत करने वाले का नाम खनन कराने वालों को बता दिया था। पीड़ित ने दो दिन पहले इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। अनहोनी की आशंका जताई थी। एसएसपी ने मामले की जांच कराई और दरोगा की गलती पाते हुए उसे सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दरोगा पर कई आरोप लगे थे। इसलिए उसे लाइन हाजिर किया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली सप्लाई ठप
