बरेली: राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी के पांच शूटर्स नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भोपाल में 10 से 24 जून तक होने जा रही 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) इवेंट में बरेली के राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी के पांच शूटर्स विगत वर्ष 2021 में हुई 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के प्रदर्शन और क्वालिफिकेशन के आधार पर चयनित हुए हैं।10 मीटर एयर पिस्टल …

अमृत विचार, बरेली। भोपाल में 10 से 24 जून तक होने जा रही 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) इवेंट में बरेली के राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी के पांच शूटर्स विगत वर्ष 2021 में हुई 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के प्रदर्शन और क्वालिफिकेशन के आधार पर चयनित हुए हैं।10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पीयूष प्रजापति, राम, धैर्य बंसल प्रतिभाग करेंगे।

25 मीटर .22 स्पोर्ट्स पिस्टल वूमेन इवेंट में नेशनल शूटर नेहा का चयन हुआ है। 10 मीटर एयर राइफल मेन इवेंट में पूर्व नेशनल शूटर आकाश सोलंकी का चयन हुआ है। आकाश सोलंकी शूटिंग से ही इंडिगो एयर लाइंस में बतौर पायलट कार्यरत हैं और अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं। इसके साथ ही यूथ ओलंपिक के ट्रायल भी दे चुके हैं।अकादमी के डायरेक्टर देवव्रत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे है निश्चित ही इन सभी की मेहनत रंग लाएगी ।

ये भी पढ़ें- बरेली: दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने की रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रॉपर्टी डीलर से मांगे 10 लाख

संबंधित समाचार