रायबरेली: अवैध संबंधों में पुलिस ने कराई थी सुलह, सीओ ने दिए कार्रवाई के आदेश
रायबरेली। पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण एक नाबालिग लड़की की जिंदगी तबाह हो गई है। अवैध संबंधों में नाबालिग गर्भवती हो गई और सड़न पैदा होने के कारण उसका गर्भाशय निकालना पड़ा है। जबकि मामले की शिकायत पूर्व मे ही कोतवाली में की गई थी, किंतु पुलिस ने कार्रवाई न करके मामले में सुलह …
रायबरेली। पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण एक नाबालिग लड़की की जिंदगी तबाह हो गई है। अवैध संबंधों में नाबालिग गर्भवती हो गई और सड़न पैदा होने के कारण उसका गर्भाशय निकालना पड़ा है। जबकि मामले की शिकायत पूर्व मे ही कोतवाली में की गई थी, किंतु पुलिस ने कार्रवाई न करके मामले में सुलह करा दिया था।
मामला बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है । पीड़िता की मां सोमवार को सीओ महराजगंज के यहां अपनी बेटी को गंभीर अवस्था में लेकर पहुंची थी। जहां सीओ ने उसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे लेकर लखनऊ गए
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि करीब छह माह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामले की शिकायत बछरावां थाना में की गई। पुलिस ने दबाव में युवक ने नाबालिग को थाना में हाजिर किया । किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई न करके मामले में सुलह करवा दिया। पीड़ितों का आरोप है कि इससे आरोपित युवक का मनोबल बढ़ गया और वह चोरी छिपे उसकी बेटी से मिलता रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि नाबालिग गर्भवती हो गई। उसके बाद युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे लड़की की हालत खराब हो गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे लेकर लखनऊ गए।
जहां पता चला कि उसके अंदर सड़न पैदा हो गई है और लड़की की जान बचाने के लिए उसका गर्भाशय निकालना पड़ा है ।इसके बाद भी लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पीड़िता की मां सीओ के पास बेटी को लेकर पहुंची है। सीओ राज किशोर सिंह ने घटना में बछरावां एस ओ को प्राथमिकी दर्ज करके विधिक कार्रवाई का आदेश दिया है। उधर लड़की की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है।
पढ़ें-बहराइच: पिता-पुत्र ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
