Cannes 2022 के रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला का जलवा, ब्लैक आउटफिट देख थम जाएंगी निगाहें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारतीय सितारों का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। इंडियन एक्ट्रेसेज ने तो मानो अपने हुस्न से समां बांध दिया है। हर एक्ट्रेस हर दिन एक से बढ़कर एक लुक में दिख रही हैं।कान्स में ड्रीमी व्हाइट गाउन में डेब्यू करने के बाद उर्वशी रौतेला का सेकंड …

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारतीय सितारों का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। इंडियन एक्ट्रेसेज ने तो मानो अपने हुस्न से समां बांध दिया है। हर एक्ट्रेस हर दिन एक से बढ़कर एक लुक में दिख रही हैं।कान्स में ड्रीमी व्हाइट गाउन में डेब्यू करने के बाद उर्वशी रौतेला का सेकंड रेड कारपेट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी ब्यूटी से फैंस को इंप्रेस किया है।

उर्वशी रौतेला की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो ब्लैक आउटफिट में कमाल लग रही हैं। उर्वशी रौतेला ने इस ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन के साथ ग्रीन एमराल्स डायमंड ईयरिंग्स, नेकलेस, ब्लैक हाई हील्स पहनी।

उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस लुक को ग्लोइंग मेकअप के साथ हाईलाइट किया। एक्ट्रेस ने स्मोकी आईमेकअप, न्यूड लिपस्टिक, सटल बेस, मिडिल पार्टेड स्लीक बन के साथ अपने लुक में चार चांद लगाए।

उर्वशी ने अपने इस अल्ट्रा ग्लैम लुक को अपनी स्टाइलिश वॉक और मिलियन डॉलर स्माइल के साथ फैंस को फेवरेट कान्स लुक बनाया। फैंस उर्वशी के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

उर्वशी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोगों का दिल जीत रही हैं। इसे पहले उर्वशी ने सफेद गाउन और पिंक आउटफिट में जलवा बिखेरा था।

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। उर्वशी रौतेला 365 डेज स्टार Michele Morrone के साथ नजर आएंगी।

इसके अलावा एक्ट्रेस इंस्पेक्टर अविनश में एक्टर रणदीप हुड्डा संग काम करेंगी। उर्वशी थ्रिलर फिल्म ब्लैक रोज में लीड रोल प्ले करेंगी। उर्वशी रौतेला के इन सभी प्रोजेक्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें : Cannes 2022: ब्लैक सूट पैंट में Hina Khan ने French Riviera की सड़कों पर दिखाया क्लासी लुक, फोटो में नजर आया स्टाइलिश अंदाज

संबंधित समाचार