गोरखपुर: बिहार से दिल्ली जा रही बस गड्ढे में पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर बीती रात करीब 2 बजे अचानक बिहार से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त विवरण के अनुसार बिहार के सुपौल जिला से यात्री लेकर दिल्ली के लिबासपुर बस …

गोरखपुर। जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर बीती रात करीब 2 बजे अचानक बिहार से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त विवरण के अनुसार बिहार के सुपौल जिला से यात्री लेकर दिल्ली के लिबासपुर बस जा रही थी। ज्योही खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर आराजी बसडीला गाव के सामने पहुची कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमे कविता देवी 35 वर्ष पत्नी परमजीत महतो व सुधा देवी 32 वर्ष निवासी मधुबन जिला मधुबनी बिहार सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर खोराबार व जगदीशपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।

यह भी पढ़ें:-एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 40 यात्री घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा