महाराष्ट्र को ओबीसी आरक्षण के लिए न्याय मिलेगा- धनंजय मुंडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राज्य को उसी तरह न्याय मिलेगा, जैसे उच्चतम न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण मामले में मध्य प्रदेश को न्याय दिया था। जनता दरबार के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश कार्यालय का दौरा करते हुए उन्होंने ओबीसी …

मुंबई। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राज्य को उसी तरह न्याय मिलेगा, जैसे उच्चतम न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण मामले में मध्य प्रदेश को न्याय दिया था। जनता दरबार के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश कार्यालय का दौरा करते हुए उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर संवाददाताओं से बातचीत की।

मुंडे ने यह भी कहा कि अगर पिछले पांच साल में ओबीसी आरक्षण पाने के लिए कुछ किया होता तो 12 करोड़ लोगों को भाजपा पर विश्वास होता। उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार पर ओबीसी आरक्षण प्राप्त करने में विफल रहने का आरोप लगाया,जबकि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद ओबीसी आरक्षण के लिए प्रयास शुरू किया गया जबकि केन्द्र सरकार ने ओबीसी के लिए डेटा उपलब्ध नहीं कराया।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र : लश्कर के लिये आतंकियों की भर्ती में भूमिका निभाने का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार