आंध्र प्रदेश: नए जिले का नाम बदलने को लेकर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री के घर में लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंध्र प्रदेश। जिले का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने परिवहन मंत्री पिनिपे विश्वरूपु के घर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंत्री समेत पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल लिया है। बता दें कि आंध्रप्रदेश जिला कोनासीमा का नाम बदलकर बीआर आंबेडकर कोनासीमा रखे जाने के प्रस्ताव …

आंध्र प्रदेश। जिले का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने परिवहन मंत्री पिनिपे विश्वरूपु के घर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंत्री समेत पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल लिया है। बता दें कि आंध्रप्रदेश जिला कोनासीमा का नाम बदलकर बीआर आंबेडकर कोनासीमा रखे जाने के प्रस्ताव को लेकर लोग जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने लगे। वहां मौजूद पुलिस ने सभी पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे लोग आक्रोशित हो गए और परिवहन मंत्री के घर को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र को ओबीसी आरक्षण के लिए न्याय मिलेगा- धनंजय मुंडे

संबंधित समाचार