रामपुर: अब्दुल्ला के दो पैनकार्ड मामले में बैंक मैनेजर की जिरह पूरी, 31 मई को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बैंक के मैनेजर अजय कुमार से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की।उनकी जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले में अगली तारीख …
रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बैंक के मैनेजर अजय कुमार से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की।उनकी जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले में अगली तारीख 31 मई तय की गई है। जिसमें आयकर अधिकारी विजय कुमार को तलब किया गया है।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैनकार्ड के आरोप में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को दो पैनकार्ड के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान बैंक के मैनेजर अजय कुमार से से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई।अब इस मामले में अगली सुनवाई 31 मई को होगी।जिसमे आयकर अधिकारी को तलब किया है जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अब्दुल्ला आजम के कोर्ट नहीं आने के कारण हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया।
दो पैनकार्ड मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं बैंक मैनेजर से जिरह की,जो कि पूरी हो गई है। अब इस मामले में आयकर अधिकारी को तलब किया है। जिसमे 31 मई को सुनवाई होना है। -संदीप सक्सेना अधिवक्ता
ये भी पढ़ें:- रामपुर: बिजलीघर के खंडहर में मिला युवक का शव, सनसनी
