बरेली: गोकशी मामले में पुलिस ने की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सोमवार को पुलिस ने डीआरएम आफिस के पीछे जंगलों से गोवंशीय पशुओं के शव को बरामद किए थे। इस मामले में हिंदू संगठनों ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना में आज इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। हिंदू संगठनों का आरोप था कि शिकायत के बाद …

अमृत विचार, बरेली। सोमवार को पुलिस ने डीआरएम आफिस के पीछे जंगलों से गोवंशीय पशुओं के शव को बरामद किए थे। इस मामले में हिंदू संगठनों ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना में आज इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। हिंदू संगठनों का आरोप था कि शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई के बदले गोवंशीय अवशेषों को मिट्टी में दबाने में जुट गई थी।

अब हिंदू संगठन के पदाधिकारी आला-अधिकारियों से मिलेंगे और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। इससे पहले भी कई बार इज्जतनगर पुलिस गोतस्करी को लेकर काफी चर्चा में आई थी। लेकिन उस समय भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं की गई थी। जिस कारण गो-तस्करों के हौसले और बुलंद हो गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: आरबीएसके ने भरे पांच बच्चों के दिल के जख्म

संबंधित समाचार