बरेली: सिपाही ने पत्नी को बिना तलाक दिए कर ली दूसरी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सिपाही ने पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी की तैयारी कर ली। जानकारी होने पर बारात घर पहुंची युवती ने शादी रूकवाने का प्रयास किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। अब महिला ने …

अमृत विचार, बरेली। सिपाही ने पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी की तैयारी कर ली। जानकारी होने पर बारात घर पहुंची युवती ने शादी रूकवाने का प्रयास किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। अब महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बारादरी के नवादा शेखान की रहने वाली अल्का ने बताया कि उसकी शादी 2019 में चंदौसी के रहने वाले सिपाही भुवनेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद लड़के वालों ने शादी शून्य साबित करा दी। इसकी जानकारी होने पर अल्का ने न्यायालय से शिकायत की, जिसके बाद मामला अदालत में लंबित हो गया।

इसी बीच 9 मई को महिला के पति ने सुभाषनगर की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली। इसकी सूचना मिलने पर अल्का मौके पर पहुंची और शादी रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन शादी नहीं रुक सकी। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि सिपाही का दोष पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: आदेश आने से पहले जिले में 2000 राशन कार्ड सरेंडर

संबंधित समाचार