बरेली: बीएड में सबसे ज्यादा प्रयागराज से 60 हजार आवेदन
अमृत विचार, बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदनों में संशोधन की तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई। अब एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा। इसके लिए दस्तावेज व भारांकों की जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन 60 हजार प्रयागराज से आए हैं। …
अमृत विचार, बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदनों में संशोधन की तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई। अब एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा। इसके लिए दस्तावेज व भारांकों की जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन 60 हजार प्रयागराज से आए हैं।
उसके बाद बनारस जिला है। वहीं बरेली में 17701 आवेदन आए हैं। सबसे कम आवेदन 490 श्रावस्ती से आए हैं। अब विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा। मंगलवार शाम तक 1026 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया था। 500 अभ्यर्थियों के औसत से एक केंद्र बनाया जा रहा है। इस हिसाब से 1500 से अधिक केंद्र 75 जिलों में बनाए जाएंगे। पिछली बार 1476 केंद्र बनाए गए थे। सबसे कम एक केंद्र श्रावस्ती जिले में बनेगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: बाजार से किताबे लेने गई छात्रा लापता
