बुलंदशहर: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर की आत्महत्या, ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर। जिले में दहेज उत्पीड़न के मामले में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले काफी समय से अपने मायके खुर्जा में रह रही थी। आरोप है कि विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार उत्पीड़ित कर रहे थे। जिस वजह से …
बुलंदशहर। जिले में दहेज उत्पीड़न के मामले में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले काफी समय से अपने मायके खुर्जा में रह रही थी। आरोप है कि विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार उत्पीड़ित कर रहे थे। जिस वजह से वह काफी डिप्रेशन में थी। मंगलवार दोपहर को उस ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान हो कर आशी ने आत्महत्या की है। दो साल पहले दिल्ली निवासी सरफराज से खुर्जा निवासी आशी की शादी हुई थी।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में पुलिस जुटी है। आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें-मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी के ध्वस्तीकरण पर रोक
