मुरादाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने और सरकारी स्कूलों के प्रति जनता की रुचि बढ़ाने के लिए चल रहे विशेष अभियान घण्टी बजाओ-प्रवेश कराओ की प्रगति जानने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बुधवार को नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में संचालित जिला स्तरीय …

मुरादाबाद। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने और सरकारी स्कूलों के प्रति जनता की रुचि बढ़ाने के लिए चल रहे विशेष अभियान घण्टी बजाओ-प्रवेश कराओ की प्रगति जानने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बुधवार को नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में संचालित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

कंट्रोल रूम में आए फोन काल की उन्होंने जानकारी लेकर सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने पर जोर दिया। कहा अभिभावकों से जानकारी लेकर उम्र के अनुसार बच्चों का प्रवेश कराएं। कंट्रोल रूम के स्टाफ ने बताया कि अब तख अभियान में 63 बच्चों का दाखिला बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कराया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभियान में प्रगति के लिए और तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, नरेंद्र कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी राहुल शर्मा, के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मुरादाबाद पहला जिला है जहाँ जनहित में इस प्रकार की अनूठी पहल शुरू की गई है। शीघ्र ही अभियान को ओर अधिक गति देने के लिए ब्लाकों मुख्यालय और स्कूलों में बैनर व पम्फलेट लगाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मुखर वक्ता जावेद अली होंगे सपा के राज्य सभा सदस्य पद के उम्मीदवार

संबंधित समाचार