बाराबंकी : नशे में धुत बाइक सवार ने खड़ी पिकअप पर मारी टक्कर, दो घायल
बाराबंकी। नशे में धुत होकर बाइक चला रहे एक युवक ने बुधवार को सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक लेकर गिर गए, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने …
बाराबंकी। नशे में धुत होकर बाइक चला रहे एक युवक ने बुधवार को सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक लेकर गिर गए, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है ।
हैदरगढ़ कोतवाली के शिवराजपुर गांव निवासी आशीष( 30) भवानी प्रसाद (50) दावत खा कर रात 11 बजे घर वापस हो रहे थे। तभी हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग पर जोंधी गेट के पास एक खड़ी पिकप में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक लेकर सड़क पर गिर जाने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक ने बताया की दोनों शराब के नशे में धुत थे।
पढ़ें-बाराबंकी: कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, लखनऊ निवासी 4 लोगों की दर्दनाक मौत
