बाराबंकी: राशन कार्ड पर श्वेत पत्र जारी करे योगी सरकार – कांग्रेस
बाराबंकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर योगी सरकार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में पार्टी ने कहा है कि कार्ड धारकों पर योगी सरकार की नजर टेढ़ी है ऐसे में श्वेत पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। क्योंकि …
बाराबंकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर योगी सरकार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में पार्टी ने कहा है कि कार्ड धारकों पर योगी सरकार की नजर टेढ़ी है ऐसे में श्वेत पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। क्योंकि इस संदर्भ में ना तो अस्पष्ट जानकारी जिलाधिकारी दे पा रहे हैं और ना ही जिला पूर्ति अधिकारी ही।
पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि 13 मई से चालू इस प्रक्रिया में लगभग दो हफ्ते बाद खाद्य आयुक्त का बयान आया हैं कि ऐसा कुछ नही हैं। लेकिन जनपदीय अधिकारियों से वार्ता के बाद लगता हैं कि योगी सरकार की कार्डधारकों पर नजर टेढ़ी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सबकी जबान पर यही चर्चा हैं कि गांव में मुनादी हुई है।
अपना राशनकार्ड वापस कर दो वरना 24 रूपये किलों गेंहू व 32 रूपये किलो चावल के हिसाब से रिकवरी होगी। जिला पूर्ति कार्यालय एवं तहसील स्थित पूर्ति कमरे पर पात्र अपात्र कार्ड धारकों के मानक चस्पा हैं । एक फार्म देकर राशनकार्ड सरेण्डर करने को कहा जा रहा हैं और शासन के खाद्य आयुक्त कहते हैं कि सब अफवाह हैं ऐसे में यह आवश्यक हो गया हैं कि सरकार स्थिति स्पष्ट करे।
इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, रमन द्विवेदी, शबनम वारिस, अखिलेश वर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, ज्ञानेन्द्र प्रताप यादव, मो. इजहार, अजीत वर्मा, संजीव मिश्रा, मैनुद्दीन अंसारी, रमेश कश्यप, फरीद अहमद, नेकचन्द्र त्रिपाठी, अरूण कुमार सहित दर्जनो कांग्रेसजन मौजूद थे।
पढ़ें-बरेली: आदेश आने से पहले जिले में 2000 राशन कार्ड सरेंडर
