बहराइच: राशन कार्ड वापसी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को भेजा गया। जिसमें सभी का कहना है कि भाजपा ने खोखले वादे कर अब गरीबों से राशन कार्ड वापसी करवा रही है। जबकि खाद्य रसद आयुक्त ऐसे आदेश से किनारा कस रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष …
बहराइच। कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को भेजा गया। जिसमें सभी का कहना है कि भाजपा ने खोखले वादे कर अब गरीबों से राशन कार्ड वापसी करवा रही है। जबकि खाद्य रसद आयुक्त ऐसे आदेश से किनारा कस रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यालय पर एकत्रित हुए। सभी ने राशन कार्ड वापसी और गरीबों से राशन की रिकवरी किए जाने के आदेश का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम और जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश का पत्र गांव गांव में कोटेदार दिखाकर राशन कार्ड की वापसी करा रहे हैं। इससे भाजपा के वादे और नीति में बदलाव जनता देख रही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले राशन कार्ड वापसी और अब खाद्य रसद आयुक्त द्वारा ऐसा कोई आदेश न जारी करने का बयान दिया जा रहा है। यह जानता के साथ छलावा है। प्रदर्शन के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल, कमला सोनी, पंकज मिश्रा, पूजा भारती, हंमजा शफीक, मुनाऊ मिश्रा, अमरनाथ शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
पढ़ें-आगरा: अंजुमन होटल के सामने चलते लोडिंग ऑटो में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
